उत्तराखंड की आवाज़
-श्री गुरु रविदास सेना भारत संगठन में देवीदास कुरील को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

देहरादून,आज सहारनपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम जी की अनुमति से श्री देवीदास कुरील को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महाराष्ट्र राज्य में कुरील जी के सामाजिक जीवन में किए गए कार्य और सामाजिक मूवमेंट को देखते हुए श्री गुरु रविदास सेना भारत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अपना जीवन पुलिस विभाग में सेवा करके सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी संगठन के सदस्यों एवं महाराष्ट्र राज्य के विस्तार होने पर देवीदास कुरील को बधाई शुभकामनाएं दी।
