उत्तराखंड की आवाज़, देहरादून (रिपोर्टर,BY, GR Jayaswal)
देहरादून, हरिद्वार एक गरीब परिवार की दलित समाज की बेटी से सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी ने बुधवार को कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ हरिद्वार जिलाधकारी धीरज गर्ब्याल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा

इस दौरान नेताप्रतिपक्ष ने सरकार पर फरार भाजपा नेता आदित्य राज सैनी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है साथ ही पीड़ित परिवार को मुवावजा देने की मांग की है
नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी जिले के कांग्रेस विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, फुरकान अहमद, और वीरेंद्र सिंह जाती, व प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह,झण्डा सिंह, सतीश कुमार दुबे, के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुँच कर जिलाधकारी से मुलाकात की उन्होंने जिलाधकारी को ज्ञापन देकर बहदराबाद की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुवावजा देने की मांग की
