उत्तराखंड की आवाज़
महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति के लिए धम्म जनसंवाद यात्रा सहारनपुर से प्रारंभ हुई

देहरादून सहारनपुर रामनगर स्थित डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के पार्क से धम्म जनसंवाद यात्रा प्रारंभ हुई भंते विनयचर्य जी के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा सहारनपुर से चलकर पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी। इस अवसर पर भंते विनयचर्य ने बताया भगवान बुद्ध ने सबको धम्म और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि हमें बाबा साहब जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान बुद्ध ने त्याग शील क्षमा मानवता का संदेश दिया। महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए यह धम्म जन संवाद यात्रा निकाली जा रही है इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने बताया कि बाबा साहब ने बौद्ध धर्म क्यों अपनाया । भगवान गौतम बुद्ध ने सबको धम्म और मानवता का संदेश दिया। भगवान बुद्ध के बौद्ध गया मै महाविहार मुक्ति के लिए यह यात्रा निकाली गई। उन्होंने सबको धम्म और यात्रा में चलने का आह्वान किया। यात्रा के उपरांत जन संवाद जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी अलग-अलग वक्ताओं ने अपनी बात रखी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश आजाद संजीव नौटियाल एडवोकेट भीम आर्मी जय भीम अभिषेक जनधेडी एडवोकेट सुमित कुमार एडवोकेट सत्येंद्र कुमार दिनेश कुंतल मुकेश कुमार डॉक्टर कंवरपाल बिट्टू खालसा सुमित कुमार एडवोकेट डॉ मोदीबौद्ध भंते करुणा सागर सचिन कुमार राजेंद्र कुमार आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
