उत्तराखंड की आवाज़, देहरादून
एक पेड़ माँ के नाम ,पौध रोपण अभियान,
आज भारतीय जनता पार्टी ने “‘एक पेड़ – मां के नाम” अभियान के तहत, 100 पौधे एक मूर्ति चौक (दादरी विधानसभा), ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगाए।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ और ‘ग्रीन इंडिया’ विजन को, और भी सशक्त करता है। भाजपा गौतमबुद्ध नगर के यशस्वी जिलाध्यक्ष माननीय श्री गजेंद्र सिंह मावी जी का विशेष आभार जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम सभी का परम कर्तव्य है, कि हम अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग करें। अतः माँ भारती के ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते, आप सभी से यह निवेदन है की, इस अभियान का हिस्सा अवश्य बनें और पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण एवं धरती माँ की रक्षा करें !
