उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
देहरादून , घनसाली, नेताप्रतिपक्ष मा0 यशपाल आर्य जी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र टिहरी गढ़वाल घनसाली, बूढाकेदार ,का दौरा.


टिहरी गढ़वाल की धनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाकेदार के ग्राम तोली मे देर रात 1:30 बजे बादल फटने से हुए लैंड स्लाइड मे एक महिला और एक लड़की की दबकर दुखद मृत्यु का समाचार पीड़ादायक है। ग्राम तिनगढ़ बुढ़ाकेदार घनसाली टिहरी गढ़वाल गांव देखते देखते धराशाई हो गया।
आज प्रतापनगर विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी एवं अन्य कांग्रेस के सम्मानित साथियों के साथ प्रभावित परिवारों से भेंट की और वर्तमान स्थिति और हालात का मौका मुआयना किया ।स्थिति चिंतनीय है ,धनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राम गंगा और धर्मगंगा नदी के बीच बसा ये खूबसूरत गाँव बीच मे भगवान बूढाकेदार जी का सिद्धपीठ मंदिर आज चारों ओर से आपदा की मार झेल रहा है।ग्राम तिनगढ़ बुढ़ाकेदार घनसाली टिहरी गढ़वाल गांव देखते देखते धराशाई हो गया।
से अब और भी ज्यादा खतरा उत्पन्न हो गया है ।सरकार प्रशासन के स्तर पर युद्ध स्तर से स्थिति सँभालने की नितांत आवश्यकता हैं

