उत्तराखंड की आवाज़
न्यूज पोर्टल देहरादून
मानपुर उमरिया, मध्यप्रदेश में बामसेफ के ऑफसुट संगठनों द्वारा विश्व मूलनिवासी दिवस मनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई
देहरादून, हरिद्वार प्रेस विज्ञप्ति (मानपुर उमरिया मध्य प्रदेश 5 अगस्त 2024)
बामसेफ के ऑफसूट संगठनों एवं बहुजन समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना के पूर्व प्रदेश महासचिव शंकर सिंह पारस की अध्यक्षता में सभा कर विश्व मूल निवासी दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
मूल निवासी बहुजन समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने विश्व मूल निवासी दिवस की विस्तार से जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना के पूर्व प्रदेश महासचिव शंकर सिंह पारस की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास के साथ विश्व मूल निवासी दिवस मनाने के लिए तन मन धन से साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सभा में राम खिलावन सिंह मार्को, अमर सिंह श्याम, बुधराज सिंह शाह, सुफल सिंह श्याम , बाल गोविंद सिंह, रामनरेश सिंह पेदाम, लाल सिह, विक्रम सिंह ओयम, जगदीश सिंह ओयम, राधे सिंह बडकारे, गणपत सिंह गोंड, हरिद्वार जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, आदि ने विचार व्यक्त किया संचालन राजेश बडकरें ने किया
भंवर सिंह प्रदेश संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड
