स्थानीय उत्पादों को मिली नई पहचान: सीएम
उत्तराखंड की आवाज


समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधानुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
सचिवालय में बड़ोवाला से देवभूमि स्वयं सहायता समूह, डाकपत्थर से वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, रायपुर से मिलन स्वयं सहायता समूह, सहसपुर से आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, हवालबाग अल्मोड़ा से विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन, आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, विरांगना क्लस्टर लेवल फेडरेशन, अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पाद बेचें जा रहे हैं।
- इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून झरना कामठान और अन्य लोग मौजूद थे।
