-
उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज पोर्टल देहरादून
-
पुस्तकालय एक अमृत घट है -जिला विधिक सहायता अधिकारी छतरपुर
देहरादून ,छतरपुर – पुस्तकालय दिवस के अवसर पर शा उ मा वि धमौरा, जिला छतरपुर में पुस्तकालय दिवस मनाया गया । यह जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अंजना गुप्ता ने देते हुए बताया कि पुस्तकालय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
पुस्तकालय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी न्यायालय छतरपुर के श्री हेमन्त कुशवाहा जी, कार्यालय सहायक विनय सोनी, अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, कुंवर एवं समाजसेवी शंकरलाल सोनी संस्था में उपस्थित हुए। जिन्होंने विधिक सेवा सहायता के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी ।साथ ही पौधारोपण किया ।आज डा आर बी पटेल उच्च माध्यमिक शिक्षक द्वारा प्रार्थना सभा में सभी छात्र, छात्राओं एवं समस्त कर्मचारीयों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुस्तकालय दिवस समारोह की अध्यक्षता श्री हेमन्त कुशवाहा व मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शंकरलाल सोनी उपस्थित रहे ।
पुस्तकालय दिवस पर वक्तव्य देते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि पुस्तकालय एक अमृत घट है जिसका सदुपयोग करने से जीवन धन्य हो जाता है ।तो वहीं समाजसेवी शंकरलाल सोनी ने कहा कि हमें अच्छी पुस्तकें नियमित पढ़ना चाहिए। वहीं शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक डा आर बी पटेल ने कहा कि बाल शिक्षा के पुरोधा श्री गिजु भाई बधेका जी बच्चों को खेल खेल में शिक्षा व पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने की सलाह देते हैं । हमारा पुस्तकालय भी बाल केन्द्रित होना चाहिए। शिक्षक संदर्भ समूह के संस्थापक डा दामोदर जैन ने पूरे प्रदेश में पुस्तकालय दिवस मनाने की पहल की जिसके परिणाम स्वरूप आज सभी विद्यालयों में यह दिवस मनाया जा रहा है ।संस्था में दिनांक 08/08/24 को पुस्तकालय का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।जिसमें जूनियर वर्ग में प्रिंसी प्रजापति ने प्रथम स्थान वहीं नम्रता तिवारी ने द्वितीय व खुशी चित्रकार ने तृतीय स्थान हासिल किया। तो सीनियर वर्ग में खुशी मिश्रा ने प्रथम व महक कुशवाहा ने द्वितीय तथा रीना कुशवाहा एवं महक यादव तृतीय स्थान पर रही । सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरूस्कार प्रदान किए गये ।इस अवसर पर विजय सिंह यादव, विश्वास ताम्रकार, भारती गुप्ता, घनश्याम चौहान, एम एल अहिरवार, अंजना गुप्ता, हरिशंकर जोशी, पूनम अग्रवाल, दीपिका राय,शैलजा तिवारी,राखी गुप्ता शशि कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून by GR jayaswal
