उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां..
देहरादून ,हरिद्वार, मे दीनदहाड़े हुई करोडो की डकैती के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों मे भी सुघबुगाहट तेज़ है। कांग्रेस ही नही भाजपा नेता भी अपनी ही सरकार मे क़ानून व्यवस्था ख़राब होने की दुहाई दे रहे है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने बयानों मे हरिद्वार मे चल रहे खनन को लेकर पुलिस पर तंज कसा था अब पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने सोशल मिडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस की जो ड्यूटी है वह जहाँ होनी चाहिए इसके इतर कही और पुलिस काम मे लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अगर सतर्क होती तो बदमाश पकडे जाते। पुलिस का खौफ गुंडे बदमाशों मे होना चाहिए। अपनी ही सरकार मे त्रिवेंद्र के क़ानून व्यवस्था पर खड़े किए गए सवालों का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है।
By GR jayaswal
उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
