उत्तराखंड की आवाज़
देहरादून हरिद्वार में बालाजी ज्वैलर्स मे हुई डकैती को सूबे के तेज तर्रार पुलिस महानिर्देशक श्री अभिनव कुमार ने काफी गम्भीरता से लिया है।
आज वह स्वयं हरिद्वार पहुंचे और पीडित ज्वैलर्स से स्वयं सारी तहकीकात कर अतिशीघ्र लुटेरों को दबोचने की गुप्त रणनीति पर डाम कोठी पर अधीनस्थो से गहन विचार विमर्श कर कडे निर्देश दिये। श्री अभिनव कुमार जिस वक्त हरिद्वार जनपद के एस०एस० पी० रहे तब भी उन्होंने चुन चुन कर एक से बढकर एक बदमाश तक सफाया कर दिया था इसे पूरा हरिद्वार जानता है वह एक दबंग और निहायत ईमानदार अधिकारियों में गिने जाते है।
उन्होने व्यापारियो को आश्वासन दिया कि हरिद्वार पुलिस के अलावा रस० टी०एफ० के बेस्ट अधिकारियों की टीम मामले के खुलासे मे जुटी है और हम शीघ्र अपराधियो को शिकंजे में ले लेंगे । श्री अभिनव ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के लिए यह एक गम्भीर घटना है जिसे हम बेहद संजीदगी से ले रहे है।
उन्होने जनपद में व्यापक स्तर पर किरायेदारों और बाहरी व्याक्तयों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाने का भी निर्देश अधीनस्थों को दिया।
गौर तलब है उतराखंड के पुलिस महानिर्दैशक स्वयं सक्रिय होकर हरिद्वार में असमाजिक तत्वो को इस धर्म नगरी से खदेडने के अभियान मे जुट गये हैं। श्री अभिनव की कठौर कार्यप्रणाली से समूचा प्रदेश परिचित है. उन्होंने डाम कोठी में अधीनस्थो को कानून व्यवस्था से कतई ढिलाई ना बरतने के कडे निर्देश दिये है और बालाजी ज्वैलर्स लूट की मानेटरिंग स्वयं सम्भालली है। डी०जी० पी० के सक्रिय होने से व्यापारी वर्ग काफी संतुष्ट है।
Uttrakhand ki Aawa dehradun
