
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ( BY GR Jayaswal Editor in Chif uttarakhand ki Aawaz )हल्द्वानी। जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान के तहत कल (20 सितम्बर) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड में शिविर का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 30 तक के वाशिंदे इस में प्रतिभाग करेंगे। शिविर दिन में 1 बजे आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया है कि 20 सितम्बर को एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की स्टॉल लगाकर जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
