उत्तराखंड की आवाज़
पुलिस टीम ने स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को नये कानून, महिला अपराध, बाल अपराध व आत्मरक्षा साइबर धोखाधड़ी व साइबर अपराधो से बचने के तरीके से भलि भांति जागरुक किया
छात्र/छात्राओं को नशे के नुकसान के (साथ-साथ) आत्मरक्षा व महिला सम्बन्धित अपराध व साईवर धोखाधड़ी के सम्बन्ध में भी किया जागरुक।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,हरिद्वार, लक्सर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के (नशा मुक्ति देवभूमि) अभियान को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/चरस/गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
जिसके क्रम में लक्सर पुलिस टीम ने कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत किसान इण्टर कालेज में जाकर छात्र छात्राओं के साथ पुलिस पाठशाला आयोजित कर नशे से दूर रहने एवं नशे से होने वाली घातक बीमारियों के सम्बन्ध में जागरुक किया एवं (अपने-अपने) परिजनों एवं गांव वासियों को जागरुक करने के लिए बताया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को नये कानून, महिला अपराध, बाल अपराध व आत्मरक्षा साइबर धोखाधड़ी व साइबर अपराधो से बचने के तरीके से भलि भांति जागरुक किया।


