उत्तराखंड की आवाज़
स्मैक /नशा बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून डिप्टी एस पी लक्सर निहारिका सेमवाल ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 तक के तहत मादक पदार्थों की रोक थम के लिए विशेष चेकिंग अभियान पूरे एरिया में लगातार जारी है,इसी क्रम में बीते दिन भी चेकिंग की जा रही थी, कि चेकिंग के दौरान शक होने पर आरिफ पुत्र रिफाकत निवासी जैनपुर मतलूपुर को पकड़ा गया ,जिसके पास से 18 .92 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 1000 हजार रुपए भी बरामद हुआ है।
जबकि जुबेर पुत्र साबिर निवासी जैनपुर फरार हो गया है उसकी तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
देखे वीडियो।
निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक लक्सर
By GR जायसवाल मुख्य सम्पादक उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून समाचार एवं विज्ञापन हेतू सम्पर्क करें
