
भाजपा की डबल इंजन की सरकार सभी मोर्चा पर विफल साबित हो रही है नेताप्रतिपक्ष मा0 यशपाल आर्य जी

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,हल्द्वानी। जिला कांग्रेस द्वारा आज सोमवार को प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं, हत्या, लूट-डैकेती, भ्रष्टाचार, मंहगायी, बेरोजगारी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की दुर्दशा सहित तमाम स्थानीय मुददों को लेकर एमबी इंटर कॉलेज से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली गयी। इस मौके पर रैली में शिरख्त करने पहुचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी , हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने प्रदेश के भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किये। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि साफ सुथरा प्रशासन देने की बात कहने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी मोर्चा पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाये इसका जीता जागता उदाहरण है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के नेताओं के नाम आये दिन दुष्कर्म से जुड़े मामलों में सामने आ रहे है, लेकिन भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाही करने के बजाये उन्हें बचाने में लगी हुयी है। माननीय यशपाल आर्य जी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में आजकल महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बहुत ज्यादा सामने आ रही है लेकिन सरकार ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही नही कर रही है हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़े प्रतिदिन मजबूत हो रही है, अफरशाही पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। प्रदेश की भोली भाली जनता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिये सरकारी दफ्तरों के धक्के खाने को मजबूर है, लेकिन उनकी समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा के ही शासन में माँ बहनों की अस्मत से खिलवाड़ की सर्वाधिक घटनाये घटित हुयी है जो भाजपा के कथनी व करनी के फर्क को उजागर करता है। एम बी इंटर कॉलेज से शुरू हुयी जन आक्रोश रैली नैनीताल रोड़ होते हुये जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर पहुची। पुलिस द्वारा कैम्प कार्यालय से 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर रैली को रोकने के प्रबन्धन किये गये थे, लेकिन कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग को पार कर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुचने में कामयाब रहे। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय के बाहर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये। जन आक्रोश रैली में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, भोला भट्ट, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
By GR jayaswal मुख्य सम्पादक ,उत्तराखंड की आवाज़
समाचार एवं विज्ञापन हेतू सम्पर्क करें
