उत्तराखंड की आवाज :
युवक की हत्या कर शहीद स्मारक के पास सड़क किनारे फेंका गया मृतक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए
युवक की हत्या कर शहीद स्मारक के पास सड़क किनारे फेंका गया मृतक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए
उत्तराखंड की आवाज देहरादून, उधम सिंह नगर, किच्छा में बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह बीते 28 अक्तूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी आया था। लेकिन कंपनी में उसने पंच नहीं किया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। इधर बृहस्पतिवार को उसका शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर मिला था। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। पौना घंटे बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी वाहन में बैठती है। सुनसान जगह होने पर ये सड़क रात में कम इस्तेमाल होती है।
उधर सूचना पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गए थे। एसपी क्राइम कत्याल ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
उत्तराखंड की आवाज, की ओर से आप सभी को दीपावली भैया दूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
