उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का लकड़ी का बना दो मंजिला मकान जलकर राख सरकार से लगे मुआवजे की गुहार
उत्तराखंड की आवाज़
उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का लकड़ी का बना दो मंजिला मकान जलकर राख सरकार से लगे मुआवजे की गुहार
उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का लकड़ी का बना दो मंजिला मकान जलकर राख सरकार से लगे मुआवजे की गुहार
उत्तराखंड की आवाज,, देहरादून, बड़कोट के चपटाडी गांव में मां भगवती रेणुका के पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। यहां रखा सारा सामान भी जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चपटाडी में रेणुका मां के पुजारी रावल शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिला भवन में आग लग गई।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग बेकाबू होने से लकड़ी का भवन और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों का आग बुझाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं खबर को लाइक और शेयर करें