-
उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड में आईएएस पीसीएस अधिकारियो के बंपर तबादले कई अधिकारियों को किया इधर से उधर

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
आनंद स्वरूप को अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी मिली है। विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी मिली है। रीना जोशी को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है। आनंद श्रीवास्तव से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई है। मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम में विकास और आयुक्त ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी मिली है। गौरव कुमार को अपर सचिव समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। अपूर्वा पांडे को अपर सचिव गृह बनाया गया है। अभिनव शाह से निदेशक जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
इसके साथ ही पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसमें पीसीएस इला गिरी को सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथरिटी की जिम्मेदारी मिली है। इला गिरी वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल की उप जिलाधिकारी थीं। पीसीएस मोहन सिंह बर्निया को फिर सचिव एमडीडीए बनाया गया है। पीसीएस डीपी सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपति विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
वहीं प्रदीप सिंह रावत सचिवालय सेवा के अधिकारी से अपर सचिव राजस्व और सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। प्रदीप जोशी सचिवालय सेवा को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व के साथ सचिव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है।

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
