उत्तराखंड की आवाज
6 दिसंबर 2024 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

उत्तराखंड की आवाज देहरादून राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह जी ने बताया कि 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक कार्यक्रम दीप नगर देहरादून में मनाया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय सभी लोग उपस्थित होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव गीता राम जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी संविधान के निर्माता है जिन्होंने भारत देश का संविधान लिखा है ऐसे महान व्यक्ति के महापरिनिर्वाण दिवस पर सरकार को एक दिन का अवकाश घोषित करना चाहिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल का कहना है कि जब सरकार छोटे-छोटे अवसरों पर सरकार सरकारी अवकाश घोषित कर सकती है तो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर क्यों नहीं कर सकती हमारे देश का संविधान लिखने वाले ऐसे महान व्यक्ति के महापरिनिर्वाण दिवस पर सरकार को एक दिन का अवकाश घोषित करना चाहिए ताकि हमारा पूरा देश में पूरे समाज के लोग बाबा साहब के महापरिनिर्वाण के दिन सब लोग इकट्ठा होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर सके राष्ट्रीय सचिव गीता राम जायसवाल ने कहा कि कल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के दिन जितने भी अंग्रेजी में देसी शराब के ठेके हैं वह सभी बंद किए जाने चाहिए
