उत्तराखंड की आवाज
बद्रीपुर,तिलवाड़ी बस्ती वासियों को चार दिन के बाद मिला पानी , गीताराम जायसवाल

उत्तराखंड की आवाज देहरादून, देहरादून के क्षेत्र तिलवाड़ी बद्रीपुर बस्ती में कई दिनों से पानी बंद कर दिया गया था जल संस्थान की ओर से आज से 4 दिन पहले पुरानी पाइप का पानी बंद कर दिया गया था जिसमें कई लोगों के कनेक्शन मौजूद थे और बस्ती वासियों को लगातार कई दिन बिना पानी के गुजरना पड़ा और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा बस्ती में लगभग पुराने पाइप में कनेक्शन 25 लोगों के थे जब कई दिन तक नलों में पानी नहीं आया तो उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने जल संस्थान में संपर्क किया और जल संस्थान के जो ई, नीरज शर्मा जी को फोन पर क्षेत्रीय समस्या से अवगत कराया नीरज शर्मा जी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बस्ती में पानी पहुंचा दिया जाएगा चार दिनों के बाद वहां पर पाइप में नया कनेक्शन कर बस्ती वासियों को पानी दिया गया नीरज शर्मा जी का कहना है कि अब यह है लाइन परमानेंट कर दी गई है बीच में किसी को भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा

