उत्तराखंड कि आवाज
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए धामी सरकार पर गभींर आरोप लगाये है। माहरा ने कहा है कि मौजूदा सरकार राज्य में निकाय चुनाव कराने को लेकर कई बार झूठ बोल चुकी है. ऐसे में सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. कि आने वाले कुछ दिनों में निकाय चुनाव होगें ही।
देहरादून : दिल्ली दौरे से उत्तराखंड वापस लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजभवन से ओबीसी आरक्षण अध्यादेश पारित होने के बाद भी राज्य में निकाय चुनाव समय पर होगें इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता, माहरा ने कहा कि निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार मंत्री तीन बार झूठ बोल चुके हैं. मंत्री की ओर से कुछ और बोला जा रहा है और कोर्ट में एफिडेविट कुछ और पेश किया जा रहा है. इसलिए सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता,कि निकाय चुनाव होगें ही.
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव टालने को लेकर सरकार एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू हो चुकी बर्फबारी तो दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाओं के होने का बहाना बना सकती है.
रोस्टर से छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर रोस्टर से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा पहले जो रोस्टर प्रणाली चला करती थी उसे बुरी तरह से डैमेज करने का काम भाजपा ने किया है।
करन माहरा ने कहा पूर्व में एक रोस्टर सिस्टम हुआ करता था, इसके तहत बारी-बारी से चीजें आरक्षित और अनारक्षित हुआ करती थी, लेकिन भाजपा हर बार सीटों पर छोटा-मोटा बदलाव करके रोस्टर सिस्टम को डिस्टर्ब कर रही है. सरकार अपनी सुविधा के अनुसार सीटों को आरक्षित और अनारक्षित करती है. ऐसे में कोर्ट को इसका स्वतः संज्ञान लेना चाहिए.
