उत्तराखंड कि आवाज
देवभूमि कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को अध्यापिका द्वारा कक्षा से बाहर करने का मामला सामने आया है।
मामला बीते बुधवार का है जब शहर के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक साफ कर कक्षा में आने को कहा, जिस पर छात्रा ने आपत्ति जाहिर कि, लेकिन अध्यापिका के आदेश पर उसकी एक न चली और छात्रा ने कक्षा से बहार जाकर तिलक साफ किया फिर कक्षा में बैठी। विधालय से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद छात्रा के परिजन अगले दिन बृहस्पतिवार को हिंदू सगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य का घेराव कर शिक्षिका की ओर से लिखित माफी मांगने को कहा।
हिंदू सगंठनो के आक्रोश से भयभीत प्रधानाचार्य ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। और भविष्य में ऐसा दोबारा न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
