उत्तराखंड की आवाज़
(विशाल भारद्वाज) उत्तराखंड की चार धाम यात्रा, चारों धामों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो चुकीहै भीषण गर्मी में देश विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड का रूख कर चुके हैं।

यात्रा की शुरुआत में ही ईश्वर श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की सौगात दी है। जो श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार 13 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में तेज हवाओं के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।
