उत्तराखंड की आवाज़
(विशाल भारद्वाज) 12 मई मदर्स डे को रोशनी जन सेवा संस्था ने मातृ दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया।
रोशनी जन सेवा संस्था रजि0 के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव, गीताराम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के संग मातृ दिवस के शुअवसर पर हलवे का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए गीताराम जायसवाल ने कहा कि माँ के विषय में जितने भी शब्द बोले जाय तो कम पड़ जाएंगे माँ ही हमारी सबसे पहली गुरु होती है जो हमे दुनिया में लाकर खड़ा करती है और सबसे पहले बोलना सिखाती है ऐसी माताओ को मेरा कोटि कोटि प्रणाम,

संस्था के संस्थापक जायसवाल ने आगे बताया कि मदर्स डे पर जगतगुरु रविदास महाराज जी के चरणों में हलवे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया है, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता पैदा होती है और मन को बड़ी शाँति मिलती है निस्वार्थ सेवा मनुष्य का पहला धर्म हैं जिसमे कोई लोभ — लालच नही होता है ये सब निस्वार्थ भाव से किया जाता है।

जायसवाल ने कहा कि मातृ दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह ,महासचिव जयपाल सिंह ने संस्था का विशेष सहयोग किया जायसवाल ने कहा कि आगे भी संस्था की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।
यशपाल आर्य जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाजिक कार्यों को करने का मिलता है बल – गीताराम जायसवाल
कार्यक्रम में गीताराम जायसवाल ने बताया कि नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मुझे जन सेवा के कार्य करने में बल मिलता है और वह मेरे राजनीतिक गुरु भी है जिनका मैं हमेशा सम्मान करता हूँ और करता रहूँगा और जगतगुरु रविदास महाराज जी प्रार्थना करता हूँ आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में अगर कांग्रेस की बनेगी तो माननीय यशपाल आर्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने, यही हमारी कामना है क्योंकि यशपाल आर्य जी उत्तराखंड के सभी वर्गों के लोगों के साथ साथ दलित समाज को भी एक साथ जोड़ रहे हैं और जो लोग इधर उधर हो गए थे वो भी माननीय यशपाल आर्य जी के साथ आ रहे हैं।
