उत्तराखंड की आवाज़
- निकाय चुनाव, आखिरी दिन कांग्रेस ने झोकी अपनी ताकत देहरादून शहर में निकली महारैली, महा रैली में उमड़े हुजूम ने दून की जनता के समर्थन का ऐलान कर दिया
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, निकाय चुनाव के अंतिम चरण में प्रत्याशियों ने जोर लगा दिया है। आज देहरादून नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने देहरादून में महौरली निकाली। महारैली में उमड़े हुजूम ने दून की जनता के प्यार और समर्थन का ऐलान कर दिया। विरेंद्र पोखरियाल के साथ पार्षद प्रत्याशियों की महारैली जहां से भी गुजरी उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
कांग्रेस भवन से शुरू होकर राजपुर रोड़, घंटाघर, पल्टन बाजार होते हुए दर्शनी गेट होती हुई कचहरी स्थित शहीद स्थल तक पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर यात्रा समाप्त की गई।

मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील को लेकर देहरादून में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान जनता के साथ ही व्यापारियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की गई।
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि मलिन बस्तियों के नियमितीकरण एवं पुनर्वास के लिए 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो कानून बनाया उसे भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही समाप्त कर दिया। अब चुनाव हैं तो भाजपा को फिर से गरीबों की याद सताने लगी है, लेकिन दून की जनता और मलिन बस्तियों के लोग अब अच्छी तक समझ गए हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। भाजपा मलिन बस्तियों को उजाड़ने का काम करने पर तुली है और निकाय चुनाव में बस्तियों को न तोड़े जाने का वादा कर जनता को गुमराह कर रही है। लेकिन कांग्रेस हमेशा से मलिन बस्तियों और दूनवासियों के साथ खड़ी है। बस्तियों को बचाने के लिए आखिरी दम तक कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस सरकार के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए बनाये गये कानून को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से महानगर के विकास के लिए अपने वचन पत्र के अनुरूप कार्य करेंगें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोमवार को वचन पत्र जारी कर अपना रोडमैप जनता के सामने रखा है। उसी के अनुरूप कार्य किया जायेगा।

