उत्तराखंड की आवाज
हरिद्वार में स्कूटी सवार दो बहनों के ऊपर पेड़ गिर गया जिसमें छोटी बहन की मौत हो गई बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है

हरिद्वार में स्कूटी सवार दो बहनों के ऊपर पेड़ गिर गया जिसमें छोटी बहन की मौत हो गई बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है
देहरादून,हरिद्वार भेल मार्ग पर खराब मौसम के चलते भगत सिंह चौक के पास पेड गिर गया।पुलिस के मुताबिक दो बहने चपेट मे आ गई है इनमे से एक की मौत तथा दूसरी घायल है।उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है मृतक व घायल दोनो बहने टिबडी की रहने वाली है।
हादसा भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क के निकट हुआ दोनो स्कूटी पर सवार थी तभी उन पर पेड गिर गया।रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पेड को हटाया जा रहा है पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई है घायल को हायर सेंटर भेजा जा रहा है।उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है