उत्तराखंड की आवाज , (BY GR jayaswal )देहरादून
वाह री सत्ता की राजनीति एक तरफ कांग्रेस पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान 129 मालिन बस्तियों को नदी नालों के किनारे बसाया । जिन बस्तियों में केवल अनुसूचित जाति के लोग नहीं रहते बल्कि उन बस्तियों में सभी समाज के लोग रहते हैं, चाहे वह वाल्मीकि हो, चाहे चमार जाति से हो, चाहे ब्राह्मण समाज से हो अर्थात उसमें सभी गरीब तपके के लोग रहते हैं । कांग्रेस पार्टी ने 129 मालिन बस्तियां तो नदी नालों के किनारे बसाई लेकिन कांग्रेस पार्टी के सत्ता से हटाने के पश्चात उन बस्तियों में रह रहे लोगों को अभी तक मलिकआना दिलाने में असफल रही । मुख्यतः कारण सत्ता में न रहना था नहीं तो अब तक मालिकआना मिल गया होता। एक तरफ सत्ता में रही बीजेपी सरकार (पार्टी) 129 बस्तियों को जो नदी नालों में बसी हुई है उनको अवैध मानती है और उनमें से 27 बस्तियों को चिन्हित कर उजाड़ने के लिए नोटिस जारी भी दे कर दिए गए हैं लेकिन सत्ता में रही पार्टी से मेरा यह कहना है कि अगर वह बस्तियां अवैध थी तो उन बस्तियों में प्रशासन के द्वारा पानी के कनेक्शन व बिजली के कनेक्शन क्यों आदि दिए गए क्या उन बस्तियों में रह रहे लोगों के ऊपर अत्याचार नहीं है जिन्होने अपने खून पसीने की कमाई से उन नदी नालो के किनारे अपने आसियाने खडे किये । जिसके पश्चात वहां बस्तियों में रहने वाले लोग अपना जीवन शांति के साथ बिता सकें । लेकिन यह निर्मोही भारतीय जनता सरकार इन्हे धंव्स करना चाहती है । यह लड़ाई केवल एक आदमी की नहीं है बल्कि उन बस्तियों में रह रहे सभी लोगों की लड़ाई है । इन सभी बातों पर विचार करते हुए दिनांक 18 ,मई 2024 को एक आम एक सभा गुरु नानक वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड पर बुलाई गई उसमें कांग्रेस के सभी प्रतिष्ठ नेताओं सहित लगभग 250 लोगो ने भाग लिया जिनमें कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष माननीय सूर्यकांत धस्माना जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह गोगी जी उपस्थित रहे तथा उनके साथ-साथ पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद भी रहे । सभा में उपस्थित सभी नेताओं में से माननीय सूर्यकांत धस्माना जी को किसी ने मालिन बस्तियों के मसीहा से संबोधित किया तो किसी ने माननीय श्री सूर्यकांत धस्माना जी को एक जागरूक नेता के रूप में संबोधित किया। माननीय श्री सूर्यकांत धस्माना जी के द्वारा एवं महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह गोगी जी के द्वारा भी पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया गया और यह भी आश्वासन दिया कि जब तक कांग्रेस पार्टी है इन बस्तियों को उजाड़ना तो दूर इनको कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता इसके साथ उन्होंने यह भी कहा यह लड़ाई में अकेला नहीं लड़ सकता इस लड़ाई को लड़ने के लिए हम सबको सड़कों पर उतर कर वर्तमान सरकार को चेताना होगा होगा । इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 22 मई 2024 समय 10:00 बजे का कांग्रेस भवन में सबको आमंत्रित किया गया है और उसके साथ-साथ सब लोगों को यह भी कहा गया है कि लोग 10:00 बजे सब लोग उपस्थित होंगे और हम सब सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए अपना ज्ञापन महानगरपालिका के अध्यक्ष को देंगे। धन्यवाद् । चुन्नी लाल ढींगिया प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड , अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ रजि0 देहरादून उत्तराखंड।
