रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की घोषणा की है
उत्तराखंड की आवाज़
रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की घोषणा की है

रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की घोषणा की है
छात्रों-युवाओं पर फोकस, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कररहे छात्रों-युवाओं और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की करने की घोषणा भी की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जो बोलने में सावधानी नहीं रखते उनके कारण प्रदेश में कभी-कभी क्षेत्रवाद या जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का कोई भी व्यक्ति यदि संकीर्ण क्षेत्रवाद या जातिवाद की बात करता है तो वो न केवल उन आंदोलनकारी के साथ अन्याय करता है, जिन्होंने इस प्रदेश के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया बल्कि वो अपनी मातृ-भूमि के खिलाफ भी कार्य करता है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, श्रीमती सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, के साथ ही अन्य कई अधिकारी और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
