उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री एवं जनप्रिय नेता माननीय देशराज कर्णवाल जी का सहारनपुर में गर्मजोशी से किया गया स्वागत

उत्तराखंड की आवाज देहरादून बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर
सहारनपुर आगमन पर उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त राज्
मंत्री
माननीय देशराज कर्णवाल जी का भव्य स्वागत!
आज अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सहारनपुर की पवित्र धरती पर एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री एवं जनप्रिय नेता माननीय देशराज कर्णवाल जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया

मंत्री जी को पगड़ी पहनाकर व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस भव्य आयोजन के दौरान श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विभोर राणा जी के मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि, मनीष कुमार जी ने माननीय मंत्री देशराज कर्णवाल जी से विशेष भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान मनीष कुमार जी ने उन्हें संगठन की ओर से शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया। मंत्री जी से हुई इस मुलाकात में सामाजिक समरसता, युवाओं की भूमिका और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
यह संवाद न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि आने वाले समय में समाज के लिए सकारात्मक दिशा की उम्मीद भी जगाता है।
