उत्तराखंड की आवाज़
रोडवेज की हड़ताल से यात्रियों को होगी परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज से शुक्रवार को सफर करने का प्लान है तो पहले जानकारी ले लें। कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने और अन्य मांगें पूरी न होने पर आज से अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद करने का ऐलान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को एमडी रीना जोशी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की लंबी बैठक हुई जो करीब साढ़े तीन घंटे चली। बैठक में वेतन, डीए, बोनस और निगम के बेड़े में नई बसें जोड़ने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
यूनियन ने निजी बसों की अवैध दौड़ पर रोक लगाने की भी मांग की लेकिन बात नहीं बन पाई। बातचीत फेल होने के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चैधरी ने साफ कर दिया कि अब आरकृपार की लड़ाई होगी।
आज से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर समेत सभी डिपो में बसें खड़ी रहेंगी जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है
