उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड की आवाज देहरादून गैस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार
संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा
मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय माध्यमों से राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं-युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर AHTU तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष तथा 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तापस शाहू निवासी जिला-ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल।
कमलेश साहनी निवासी जिला दरभंगा, बिहार।
निक्का देवी निवासी दरभंगा, विहार।
संजीत कुमार निवासी पटना, बिहार।
गुल्ली देवी निवासी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून
मनु गुरंग निवासी जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल हाल प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई।
