उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन महेंद्र भट्ट का, निर्विरोध पुनः अध्यक्ष बनेंगे काँटों भरा ताज फिर महेन्द्र के नाम

उत्तराखंड मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन महेंद्र भट्ट का, निर्विरोध पुनः अध्यक्ष बनेंगे काँटों भरा ताज फिर महेन्द्र के नाम
नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी सहित कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुने जाने की संभावना को काफ़ी मजबूत माना जा रहा है ।भाजपा के आधिकारिक सूत्रों की ओर से बताया गया है कि नया प्रदेश अध्यक्ष 1 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इस बार की प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में, चुनाव अधिकारी द्वारा संचालित है, और इस घोषणा को लेकर प्रदेश सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाहें टिकी हुई हैं ।शीर्ष नेतृत्व ने 1 जुलाई तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने की योजना बनाई है
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे महेंद्र भट्ट के निर्विरोध चुनाव की संभावना बलवती हुई ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी ने महेंद्र भट्ट की स्थिति को और मजबूत किया ।पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और 1 जुलाई को होने वाली घोषणा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
