उत्तराखंड की आवाज़
भीम आर्मी एकता मिशन संगठन में सत्येंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाया गया रायपुर ब्लॉक का अध्यक्ष

उत्तराखंड की आवाज देहरादून 13 जुलाई 2025
आज भीम आर्मी एकता मिशन भारत संगठन की देहरादून जिले के क्षेत्र रायपुर ब्लॉक नथानपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक संत शिरोमणि जगतगुरु रविदास मंदिर में की गई वहां पर जाकर सर्वप्रथम भीम आर्मी एकता मिशन भारत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने संत शिरोमणि जगतगुरु रविदास महाराज जी के चरणों में नमन करते हुए माला अर्पण की और भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए माला अर्पण की साथी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने भी जगतगुरु रविदास महाराज और बाबा साहब भीमराव डॉक्टर अंबेडकर जी को नमन करते हुए माल अर्पण की एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह और राकेश बर्मन जी ने भी जगतगुरु रविदास महाराज जी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में नमन करते हुए माला अर्पण की गीता राम जायसवाल ने कहा कि भीम आर्मी एकता मिशन संगठन पूरे भारतवर्ष में समाज हित में कार्य कर रहा है और शोषित पीड़ितों तो की आवाज बनकर उभर रहा है

जायसवाल ने कहा कि आए दिन दलित समाज की महिलाओं के साथ अन्याय और बलात्कार की घटनाएं घट रही है कहीं ना कहीं पूरे देश में दलित समाज के युवाओं के साथ में ऐसी ऐसी घटनाएं घट रही है जो बहुत ही निंदनीय है उन सबको न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी एकता मिशन संगठन लड़ाई लड़ रहा है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने कहा कि हम सभी मिलकर समाज को जागरुक कर रहे हैं और समाज पर हुए अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं इसके साथ थी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि देहरादून जिले में मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड प्रदेश के अंदर कहीं भी किसी भी व्यक्ति के साथ में अन्याय किया जा रहा है तो उसके साथ खड़े होकर भीम आर्मी एकता मिशन उनकी आवाज बनकर लड़ाई लड़ेगी प्रेम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में दलित समाज पर हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी इसके साथी देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक क्षेत्र में सैकड़ो लोग मीटिंग में उपस्थित हुए और सभी ने भीम आर्मी एकता मिशन संगठन की सदस्यता ग्रहण की उनमें से कुछ लोगों को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी सत्येंद्र कुमार को रायपुर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके साथ थी राकेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष आदेश कुमार को ब्लाक महासचिव संदीप कुमार को ब्लॉक सचिव रायपुर और सुंदर लाल जी को ब्लॉक प्रभारी रायपुर नियुक्त किया गया इसके साथी फूलचंद जी को रायपुर ब्लॉक का संरक्षक बनाया और सागर कुमार कोदोई वाला विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया रायपुर ब्लॉक की सम्मानित जनता ने संगठन के सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया







