उत्तराखंड की आवाज़
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में चार ग्रेजुएट लड़कियों ने भगवान शिव से शादी की
उत्तर प्रदेश में अंधविश्वास की जड़े मजबूत होती दिखाई दे रही है जिस प्रकार से झांसी में पढ़ी-लिखी चार लड़कियों ने शिवलिंग पर माला पहनकर भगवान शिव के साथ किया विवाह
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में चार ग्रेजुएट लड़कियों ने भगवान शिव से शादी की है। यह शादी मऊरानीपुर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित की गई थी, जहां लड़कियों ने शिवलिंग को वरमाला पहनाई और ब्रह्मचर्य और सेवा का संकल्प लिया. बारात में नंदी भी शामिल था, और यह आयोजन भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का एक उदाहरण बन गया.

आज के युग में भी अंधविश्वास कुछ लोगों के दिमाग में कूट-कूट कर भरा हुआ है यहां देखिए आप उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ग्रेजुएट चार लड़कियों ने भगवान शिव के साथ शादी की और लिए सात फेरे और कसमें खाई कि आज जीवन हम शिवजी भगवान की पत्नी बनकर रहेंगे और कभी भी दूसरी शादी नहीं करेंगे
यह शादी 22 जुलाई 2025 को हुई थी, और इसमें रेखा, वरदानी, कल्याणी और आरती नामक चार युवतियों ने भाग लिया था. इन युवतियों ने पारंपरिक विवाह समारोहों की तरह ही, शिवलिंग को वरमाला पहनाई और सात फेरे लिए, जिसमें उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य और समाज सेवा का संकल्प लिया.
इस अनोखी शादी के बारे में सुनकर लोग हैरान हैं, लेकिन यह आयोजन भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का एक सुंदर उदाहरण है.
