उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
न्यूज अपराध पर वार लगातर,(आठ लाख) कीमती आभूषण चोरी का दून पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा*
*घर की नौकरानी व उसके पति ने ही दिया घटना को अंजाम*
*06 मिनट के अन्दर चोरी कर फरार हुआ नौकरानी का पति*
*नौकरानी ने विडियो कॉल कर घर की पूरी जानकारी दी थी पति को*
*अभियुक्त द्वारा पहनी टी-शर्ट व नौकरानी के मोबाईल में मौजूद उसके पति की पहनी टी-शर्ट से खुला राज*
*रायपुर पुलिस ने पति पत्नी को चोरी के आभूषण सहित दिल्ली से किया गिरफ्तार, भेजा जेल*
पल्लव शर्मा पुत्र श्री अनूप शर्मा निवासी 159 MDDA कालोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज करायी कि आज दिन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के आलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी लगभग 8,00,000 (आठ लाख) रू/- के रखे कीमती सोने चांदी के आभूषण को चोरी कर लिया है जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रेम सिंह नेगी के सुपुर्द की गयी ।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा चोरी के अनावरण हेतु 02 पुलिस टीमें गठित की गयी ।
*गिरफ्तार*
1-कुलदीप पुत्र स्व0 हरिचन्द
2-प्रीती पत्नी कुलदीप
निवासीगण सुल्तानपुरी दिल्ली हाल पता MDDA कालोनी थाना रायपुर देहरादून
*पुलिस टीम*
1-थानाध्यक्ष कुन्दन राम
2-व0उ0नि0 गुमान सिहं नेगी
3- उ0नि0 संजय रावत चौकी प्रभारी मालदेवता
4-उ0नि0 प्रेम सिह नेगी
5- हे0कानि0 दीप प्रकाश
6- कानि0 प्रमोद कुमार
7–कानि0 सौरभ वालिया
8-कानि0 विनोद कुमार
9-कानि0 प्रदीप
10 म0कानि0 शोभा सेमवाला
#phquttrakhand
#इंडियाक्राइम
#sspdehradun
#DoonPolice
#DEHRADUNpolice
