उत्तराखंड की आवाज़
गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाए जाएँ और पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए, : चंद्रशेखर सांसद नगीना

2 सितंबर 2025 को मेरी लोकसभा नगीना की नजीबाबाद विधानसभा के ग्राम रामदासवाली (जिला बिजनौर) में 10 वर्षीय मासूम जानू की गुलदार के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई।
आज मैं पीड़ित परिवार से मिला, उनके दुख में शामिल हुआ और आश्वासन दिया कि क्षेत्र से गुलदारों का आतंक खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर, बिजनौर में जनता के साथ मिलकर एक विशाल आंदोलन किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाए जाएँ।
पर्याप्त संख्या में पिंजरे रखकर गुलदारों को पकड़ा जाए और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा का सवाल है। जब तक गुलदार का आतंक पूरी तरह खत्म नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
आज की रात मैं इसी गाँव में रहकर जनता के साथ खड़ा रहूँगा।
