उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून (By GR jayaswal)
हरिद्वार ,भगवानपुर ,सिकन्दरपुर ,अखिल भारतीय रविदास मिशन ने प्याऊ लगाकर की जनसेवा*


*केवल मनुष्य ही कर सकता है सभी प्राणियों की सेवा:- संत डॉ० सतपाल दास गुरुजी*


अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी उन शुक्रताल धाम के तत्वाधान में सद्गुरु रविदास आश्रम सिकंदरपुर भैंसवाल में शीतल प्याऊ लगाया गया। गर्मी में परेशान लोगों ने शीतल जल पीकर गर्मी में राहत की सांसे ली। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत डॉ० सतपाल दास जी गुरुजी ने बताया की आश्रम में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हिमाचल हरियाणा पंजाब कई राज्यों से गुरु महाराज जी के अनुयाई जाते हैं और जहां पर आश्रम स्थित है आश्रम के सामने से पांच छः राज्यों के राहगीर रोजाना सफर करते हैं बढ़ती गर्मी व तापमान को देखते हुए आश्रम की ओर से प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। व प्याऊ के तुरंत बाद गुरु महाराज जी का अटूट भंडारा चलता रहा। गुरु जी ने बताया कि सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी ने हमें सिखाया है की सेवा केवल मनुष्य जीवन में ही प्राप्त होती है मनुष्य जीवन पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा जीवन है जो सभी प्राणियों की सेवा कर सकता है व गुरु भी केवल मनुष्य जीवन में ही प्राप्त होता है शीतल जल व प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने मिशन व गुरु जी का धन्यवाद किया।



इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा राजकुमार दास जी महात्मा साई दास जी महात्मा महावीर दास जी ईलम दास जी हिमांशु गौतम अंकुर मेनवाल धर्मेंद्र विनोद ईसम मानसिंह दीपचंद बुद्ध प्रकाश रवि दीपक आदि लोग मौजूदरहे
