उत्तराखंड की आवाज़ , देहरादून
उत्तराखंड को भी मिले विशेष राज्य का दर्जा-श्रीगोपाल नारसन

देहरादून ,रुड़की–कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि यदि जनता दल यूनाइटेड की बिहार को व टीडीपी की आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य देने की मांग की जा सकती है,ताकि उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देना केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता बन सके ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी पांचों सांसदों को यह मांग पुरजोर तरीके से उठानी चाहिए तो उत्तराखंड आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके।पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि उत्तराखंड के हित दलगत आधार पर प्रभावित नही होने चाहिए।प्राकृतिक आपदा के मुहाने पर खड़े उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर एक लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग उठाते हुए श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे पहले नारायण दत्त तिवारी सरकार ने विकास की पहल की थी ,जबकि हरीश रावत सरकार ने विभिन्न सड़को व पुलों के निर्माण के साथ ही जनकल्याण की योजनाओं पर ध्यान दिया ।लेकिन भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदों तक को पूरा नही कर पाई है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही न करना उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उत्तराखंड के सांसद दलगत भेदभाव से ऊपर उठकर उत्तराखंड के समग्र विकास की पहल करेंगे।।
uttarakhand ki Aawaz
(BY GR jayaswal )
