उत्तराखंड की आवाज
नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

देहरादून। दीपोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं यशपाल आर्य ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रकाश का यह महापर्व सभी नागरिकों के जीवन में अपार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और रिद्धि-सिद्धि लेकर आए।
यशपाल आर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश लेकर आए।
दीपों की दिव्य आभा से हर घर-आंगन रोशन हो तथा प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का उजाला समाज के प्रत्येक कोने तक पहुंचे
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने सभी सैनिकों और उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक परिवार से होने के नाते जवानों के प्रति मेरा जुड़ाव सदैव आत्मीय और भावनात्मक रहा है।
मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि मां भारती के ये वीर सपूत सदैव स्वस्थ, सुरक्षित और प्रसन्न रहें।
यशपाल आर्य ने कहा कि दीपावली हर्ष और उल्लास का पर्व है। हमारे वीर जवान ऐसे अनेक पर्व अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए बिताते हैं। उनका यह त्याग, साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून
