उत्तराखंड की आवाज़
पूर्व विधायक राजकुमार ने आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती, बलबीर रोड एवं टेक बहादुर रोड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले छठ महापर्व की तैयारियों का शुभारंभ किया

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती, बलबीर रोड एवं टेक बहादुर रोड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले छठ महापर्व की तैयारियों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री निखिल कुमार, छठ पूजा समिति के संयोजक श्री रामनाथ जी एवं अन्य साथियों के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा आयोजन स्थल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का कार्य शुरू कराया गया।
पिछले 18 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कृत्रिम झील का निर्माण कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं को बेहतर एवं स्वच्छ सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।
आप सभी को आगामी छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।दी
खबर को लाइक और शेयर करें आप हमें अपने विज्ञापन भी भेज सकते हैं
गीताराम जायसवाल मुख्य सम्पादक उत्तराखंड की आवाज़
