देहरादून पुरानी जेल परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आज दिनांक 5 मई 2024 प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे 10मिनट महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो एवं अमर शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम मे देहरादून के तमाम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवारो ने वीर शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आन बान शान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयो की जीवन गाथा श्री विजय कुमार गर्ग जी द्वारा प्रस्तुत की गई एवं श्रीमती आशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम मे सर्व श्री goverdhan शर्मा जी, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री शशांक गुप्ता ,सुभाष जायसवाल आशीष सेमवाल, ,त्रिमूर्ति नेगी,सन्तोष गोविल, बृजमोहन भण्डारी,बृजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री अवधेश पंत जी, श्री विजय कुमार गर्ग, श्रीमती आशा टमटा,मधु गोयल, सुलोचना इष्टवाल आदि सदस्य कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।
