उत्तराखंड की आवाज़
मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून 7 जनवरी 2025

उत्तराखंड की आवाज देहरादून, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ( स्थायी) ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से भेंट की तथा मंदिर समिति कर्मचारी की मांगों समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।
बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनवाने , प्रौन्नति, सीजनल वरिष्ठता सूची बनवाने, विगत सप्ताह केदारनाथ में दिवंगत हुए कार्मिक के पाल्यों को 5 लाख रूपये कीआर्थिक सहायता दिये जाने, कर्मचारियों का विभागीय बीमा किये जाने, कर्मचारियों के ईपीएफ जमा किये जाने की सीमा 15 हजार रूपये मानदेय से अधिक रखे जाने,आकस्मिक दुर्घटना होने पर नियत धनराशि का प्रावधान किये जाने संबंधी ज्ञापन मुख्य कार्याधिकारी को सौंपा। वहीं मुख्य कार्याधिकारी ने कर्मचारी संघ की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
