- उत्तराखंड की आवाज : (BY GR Jayaswal) राजस्थान ,
आने वाली 21 मई के मेगा चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए की तैयारी को लेकर क्षेत्र के समाजसेवियों राजनेताओं एवं व्यापारी वर्ग के लोगों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन होटल चंद्र महल पावटा में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा पूर्व जिला पार्षद ने की इस मीटिंग का संचालन सुरेश शर्मा बागावास ने किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पुष्कर शर्मा ने विस्तार से बताया और कहा कि नर सेवा को नारायण सेवा मानकर जनहित के इस कार्य को संपूर्ण करवाने के लिए सात कमेटियों का गठन किया जाता है जिसमें जल संचालन कमेटी का अध्यक्ष जगन यादव को बनाया गया प्रचार प्रसार कमेटी का अध्यक्ष जगदीश सेन पत्रकार को बनाया गया जल पान कमेटी का अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र मीणा को बनाया गया एवं वाहन समिति का अध्यक्ष मक्खन आर्य को बनाया गया भोजन व्यवस्था कमेटी का अध्यक्ष जगदीश मीणा अध्यापक खेलना को बनाया गया एवं सफाई कमेटी का अध्यक्ष कैलाश स्वामी को बनाया गया साथ ही क्षेत्र में प्रचार प्रसार एवं मीडिया मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष सुरेंद्र मीणा को बनाया गया कार्यक्रम के अंत में जगदीश मीणा ने कहा कि

समाजसेवी श्रीमती प्रभाती देवी मीणा एवं भगवान सहाय मीणा ने पूरे जीवन हमेशा जनहित के कार्यों को करने का प्रयास किया था उनके पद चिन्हों पर चलकर चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के कार्यकर्ता जन सेवा का कार्य करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि ज्ञान दास जी महाराज करेंगे
