उत्तराखंड की आवाज
भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के नेतृत्व में मान्यवर काशीराम जी की 20वी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए

आज ग्राम मुजफ्फरपुर में मान्यवर काशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी श्री राजेश गौतम और वरिष्ठ समाज सेविका राष्ट्रीय अध्यक्ष अफशा आज़मी ने सबसे पहले मान्यवर काशीराम साहब और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि काशीराम साहब ने दलितों पिछड़ों वंचित समाज की आवाज को पूरे भारत में उठाया। काशीराम साहब ने सबसे पहले DS 4 और बाद में बहुजन समाज पार्टी बनाई थी उनका पार्टी बनाने का उद्देश्य करोड़ वंचित समाज की आवाज उठाई जाए इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका अफशा आज़मी ने बताया कि काशीराम जी ने सबको मानवता और समाज की आवाज उठाने का संकल्प लिया था।
काशीराम साहब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष करके समाज को एक ताकत दी ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया मान्यवर काशीराम साहब के बारे में बताया की काशीराम साहब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है काशीराम साहब ने बाबा साहब के विचारधारा को लेकर पूरे भारत में काम किया है कांशी राम साहब ने दलित पिछड़े और वंचित समाज की ताकत के लिए आवाज बने। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष पवन शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विनोद शर्मा जी युवा के जिला अध्यक्ष कंवरपाल सिंह प्रधान ने बताया कि हमें सबको काशीराम साहब के जीवन से कुछ सीख लेनी चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक प्रधान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा पवन शर्मा विनोद शर्मा जिला सचिव अंकुर शर्मा राजू गौतम धर्मराज सैनी विनोद गौतम अरुण लता अभिराम शर्मा इंतजार रियाज उल मुन्नालाल सुरेश पाल चंद्रपाल विनोद गोवर्धन बौद्ध आदेश कुमार विजय सैनी काली राम सैनी तेलुगु। राम कश्यप लोकेश कुमार रघुवीर सैनी आदि गण मान्य लोग लोग उपस्थित रहे।
