उत्तराखंड की आवाज़
बहुजन समाज एकता संगठन के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

देहरादून सहारनपुर,आज गांव हलालपुर में पानी की टंकी के सामने बहुजन समाज एकता संगठन के कार्यालय का उद्घाटन बहुजन समाज पार्टी के देहात प्रत्याशी प्रतिनिधि सिराज आफताब श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम बहुजन समाज एकता मिशन के अध्यक्ष डॉ कवर पाल संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुजन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कंवर पालने बताया कि हमें संत महापुरुषों की प्रेरणा से इस संगठन को बनाने का आह्वान किया। हमारा उद्देश्य समाज के विभिन्न मुद्दों का निराकरण करना और समाज की आवाज को उठाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि हमें संतो महापुरुषों की प्रेरणा लेकर समाज में सेवा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने 650सौ वर्ष पूर्व सबको क्षमता समानता और एकता का संदेश दिया। गुरु महाराज जी का सबसे बड़ा संदेश मन चंगा तो कटौती में गंगा अगर मनुष्य इस वचन पर चलता है तो उसे सब कुछ प्राप्ति होगी। बहुजन समाज पार्टी के देहात प्रत्याशी प्रतिनिधि भाई सिराज आफताब ने सबको बहुजन समाज मिशन से समाज जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि साहब काशीराम और मायावती जी ने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया है हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहुजन समाज एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुंथल संस्थापक डॉ सुनील कुमार सचिव सनी कुमारबचन सिंह खालसा गोपी कुमार एडवोकेट विनीत कुमार एडवोकेट संदीप कुमार एडवोकेट इंद्रपाल कुमार देवेंद्र कुमार हुकुम सिंह निखिल कुमार जाटव बबलू कुमार विपिन हबीबगढ़ छोटन भगत आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
