अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने जाने हेतु कैंडल मार्च
अति आवश्यक सूचना
आप सभी को सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सायं 6:00 बजे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून से घंटाघर होते हुए कांग्रेस भवन में समापन किया जाएगा।
यह कैंडल मार्च अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति निरस्त किए जाने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
अतः आप सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेसजनों से सादर अनुरोध है कि आज सायं 6:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में अपने साथियों सहित समय पर पहुँचकर कैंडल मार्च में सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ — अंकिता को न्याय दिलायें
आपका साथी,
डॉ जसविंदर सिंह गोगी
महानगर अध्यक्ष
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून