उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून by GR jayaswal
देहरादून ,राजस्थान विश्व में गुरु का स्थान ईश्वर से बड़ा होता है जगदीश मीणा राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संस्कार सेना गोपाल आश्रम बड़नगर में राष्ट्रीय संस्कार सेना के माध्यम से संत महात्माओं का सम्मान समारोह संत शिरोमणि ज्ञान दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं सहयोग से किया गया इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोमवती मीणा किसान नेता बालू राठी हरिराम खारवाल पुष्कर शर्मा जगदीश सेन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे इस मौके पर राष्ट्रीय संस्कार सेना के संयोजक जगदीश मीणा ने कहा कि इस देश में माता-पिता के सम्मान एवं संत महात्माओं के सम्मान के लिए सनातन धर्म को बचाते हुए राष्ट्रीय संस्कार सेना जनसेवा का कार्य कर रही है जिसमें देश एवं प्रदेश सहित पड़ोसी देशों के लोग भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं आज के युवा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करते हुए देश एवं प्रदेश की सेवा करें।


