उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
जिला चमोली में अनुसूचित जाति के लोगो के हुए अभद्रता को ले संघ के लोगो ने जिलाधकारी देहरादून को सौपा ज्ञापन
देहरादून जिला चमोली के जोशीमठ ब्लॉक में सुभाई एवं चाचडी गाँव में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ सामान्य जाति के व्यक्तियों द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न के विरोध में दिनाक 20 फरवरी 2024 को मूलनिवासी संघ जिला कार्यकारिणी देहरादून द्वारा महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल, उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए। इसके साथ – साथ माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड को भी ईमेल/ डाक द्वारा ज्ञापन भेजा गया।.
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून by GR, jayaswal

