हरिद्वार : अवैध रूप से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे दो तस्करों को दबोचने में थाना सिड़कुल, C.I.U. व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम को सफलता मिली है, तस्करों के कब्जे से 4600 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इंजेक्शनों की बाज़ारू कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए दोनों तस्करों में से एक कोतवाली गंगनहर में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा भी इतनी अधिक मात्रा में इंजेक्शन की तस्करी अवैध होने की पुष्टी की। बताया गया है कि इंजेक्शन परिवहन करने के बारे में जानकारी करने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज नही दिखा पाए। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपियों के नाम रजत सैनी पुत्र नकली राम निवासी दी 328/2 सुभाष नगर गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार और राहुल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी पायंदापुर कांठ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताए गए हैं। आरोपी रजत सैनी का बड़ा अपराधी इतिहास है और गंगनहर समेत कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। राहुल कुमार के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
