हरिद्वार : जिले के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को फर्जी एलटी प्रमाण के सहारे नौकरी पाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। कुछ और अध्यापकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं, जिन्हें नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है।
जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिरनाखेड़ी-सीमली, लक्सर के सहायक अध्यापक सुभाष को निलंबित कर, उन्हेँ जांच पूरी होने तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।सहायक अध्यापक पर एलटी के फर्जी दस्तावेज जमा कर नौकरी पाने का आरोप है। नियुक्ति पाने वाले अन्य शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है।
