उत्तराखंड की आवाज़
कार की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत
देहरादून। कार की चपेट में आकर महिला की मौत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दून विहार जाखन निवासी पवन कुमार गुप्ता ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी श्रीमती मीना गुप्ता अपने नियमित मॉर्निग वॉक पर जा रही थी। जब वह सांई मंदिर के पास पहुंची तभी अज्ञात काले रंग की कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पत्नी कार की टक्कर से सडक पर गिर गयी थी जिसको उसकी सहेलियों ने तत्काल टैम्पों की व्यवस्था कर उन्हें घर लाया गया जिसके बाद उसको मैक्स अस्पताल लेकर गये जहां पर चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

